Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से खुदकुशी का बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक ने पंखे से लटककर संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान दे दी है। अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया है, मगर मृतक की पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। उसका कहना है कि उसके भाई की पत्नी प्रॉपर्टी को लेकर रोज का लड़ाई-झगड़ा करती थी। उसी से उसके भाई को मानसिक तनाव हो गया और उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। मृतक की पहचान बरेली स्थित अलखनाथ मंदिर के निवासी ब्राह्म कुमार के रूप में हुई है जो पेशे से ई रिक्शा चालक है।