उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन के नाम पर ठगी, कई लोगों को लगा चूना..आप भी बचकर रहें

अगर आपके पास भी कोरोना की वैक्सीन बुक कराने के लिए किसी का फोन आए तो सावधान रहें। कोरोना के डर के बीच ठगों ने कोविड वैक्सीन को ठगी का नया हथियार बनाना शुरू कर दिया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand corona vaccine: Cheating in the name of Corona vaccine in Uttarakhand
Image: Cheating in the name of Corona vaccine in Uttarakhand

उधमसिंह नगर: कोरोना वैक्सीन...ये सिर्फ एक वैक्सीन नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की उम्मीद है। इंडिया में कोरोना की दवा और वैक्सीन के इस्तेमाल को इमरजेंसी अप्रूवल मिल गया है। वैक्सीन अभी मार्केट में बिक्री के लिए आई नहीं है, लेकिन इसके नाम पर जालसाजों ने लोगों को चूना लगाने का काम शुरू कर दिया है। कोरोना के डर के बीच ठगों ने कोविड वैक्सीन को ठगी का नया हथियार बनाना शुरू कर दिया है। अगर आपके पास भी कोरोना की वैक्सीन बुक कराने के लिए किसी का फोन आए तो सावधान रहें। ऊधमसिंहनगर में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ठगों ने वैक्सीन के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश की। अब साइबर सेल लोगों को ऐसे ठगों के खिलाफ जागरूक करने में जुट गया है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: जरूरी बैठक में नहीं आई CMO..DM ने रोकी सैलरी, जवाब भी मांगा
देश के वैज्ञानिक कोविड वैक्सीन विकसित करने में सफल रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने जा रहा है। वैक्सीनेशन की तैयारी के बीच वैक्सीन के नाम पर लोगों को ठगने वाले जालसाजों का गिरोह पुलिस के लिए नया सिरदर्द बन गया है। जालसाज न सिर्फ लोगों को कॉल कर रहे हैं, बल्कि कोविड-19 के टीके के नाम पर लिंक भी भेज रहे हैं। कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी की कोशिश के तीन मामले खटीमा और जसपुर से सामने आ चुके हैं। जालसाज कॉल कर लोगों से आधार कार्ड की डिटेल और ओटीपी की जानकारी मांग रहे हैं। रजिस्ट्रेशन के नाम पर लोगों से उनके अकाउंट की डिटेल और मोबाइल पर आए ओटीपी की सूचना मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ का भोटिया..भरोसेमंद, ताकतवर और एक बेहतरीन दोस्त..जानिए इसकी बेमिसाल खूबियां
एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे किसी लिंक पर क्लिक न करें। लिंक को खोलने से बैंक खातों का डेटा चोरी होने के साथ रुपयों की ठगी हो सकती है। फिलहाल वैक्सीन के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन नहीं कराए जा रहे हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसे देखते हुए साइबर सेल हरकत में आ गया है। राज्य समीक्षा का आप सबसे निवेदन है कि कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर आ रहे फोन कॉल का विश्वास ना करें। किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड की डिटेल ना दें। कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा करने वाले किसी भी तरह के ऐप को डाउनलोड ना करें।