Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू के केस रिपोर्ट होने के बाद उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रवासी पक्षियों की जान पर बन आई है। जलीय क्षेत्रों में सक्रिय शिकारी वन विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। इन दिनों साइबेरियन परिंदे उत्तराखंड में प्रवास के लिए आए हैं। बैराज क्षेत्र इनकी चहचहाट से गुलजार हैं, लेकिन ये क्षेत्र अब प्रवासी पक्षियो के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं। शिकारी प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे हैं। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा का है, जहां वन विभाग और एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने मेलाघाट क्षेत्र में एक कट्टे से 9 मरे हुए साइबेरियन पक्षियों को बरामद किया। टीम को मृत परिंदे तो मिल गए, लेकिन शिकारी हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी शिकारी एसएसबी जवानों को देखकर नदी में कूदकर नेपाल की तरफ भाग गया। वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।