Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: पुलिस की वर्दी पहन समाज के लिए कुछ बेहतर करने की चाह रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। इस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है। तैयारी शुरू कर दें। उत्तराखंड पुलिस विभाग में जल्द ही नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। ये जानकारी डीजीपी अशोक कुमार ने दी। चमोली के गोपेश्वर में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने इस संबंध में जरूरी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विभागीय पदोन्नति पर भी बात की। डीजीपी ने कहा कि मार्च महीने से राज्य में पुलिस भर्ती आयोजित की जाएगी। लगभग 150 एसआई और 2000 कांस्टेबल की भर्ती होगी। डीजीपी ने कहा कि फिलहाल पदोन्नति की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। विभागीय पदोन्नति रुकी रहने से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। फरवरी में पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसके बाद पुलिस भर्ती होगी। पिछले दिनों गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस भर्ती समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की। डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड का निर्माण चल रहा है। इससे चारधाम यात्रा के दौरान सहूलियत मिलेगी। रोड बनने के बाद सबसे बड़ी जिम्मेदारी ट्रैफिक मैनेजमेंट की रहेगी।