पहाड़ में दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मैदानों में अब भी धूप के दर्शन नहीं हो रहे। सोमवार से मैदानों में घना कोहरा छाने की आशंका है, सतर्क रहें।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Yellow alert in uttarakhand two district
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। ठंड फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं दिख रही। इन दिनों प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन ठिठुरन बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में इन दिनों धूप के दर्शन हो रहे हैं, लेकिन मैदानी इलाके लगातार कोहरे के साये में हैं। यहां धूप के दर्शन नहीं हो रहे। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को सोमवार से और सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से प्रदेश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिला शामिल है। प्रदेश में पिछले दस दिन से मौसम साफ है। हालांकि पहाड़ों में पाला और मैदानों में सुबह-शाम कोहरा दिक्कतें पैदा कर रहा है। पहाड़ में दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मैदानों में अब भी धूप के दर्शन नहीं हो रहे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दहेज की डिमांड पूरी न होने पर करवाया बहू का गर्भपात...फिर दिया तलाक
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ाएगा। ऐसे में संबंधित जिलों में रहने वाले लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। इन दिनों सड़कों पर पाला गिरने से पहाड़ में सफर करना खतरनाक बना हुआ है। वहीं मैदानों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। ऐसे में वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें। आने वाले दिनों में धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी, इसलिए ड्राइव करते समय ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। वाहन चालक गाड़ी की रफ्तार धीमी रखें। लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें। इंडिकेटर्स भी ऑन रखें, ताकि दूसरी गाड़ीवाले आपको देख सकें। फॉग लाइट का इस्तेमाल जरूर करें। सुबह जल्दी और देर रात तक ड्राइविंग करने से बचें। कंपकंपाती ठंड मुश्किलें बढ़ाएगी। इसलिए अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष तौर पर सतर्क रहें।