Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड स्मार्ट पुलिस बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। नए वर्ष से उत्तराखंड पुलिस में बहुत अहम बदलाव भी हुए हैं। सबसे सराहनीय बात जो हुई है वह ये कि राज्य में अब पुलिस विभाग अपने अधिकारियों के साथ भी उतना ही सख्त हो चला है जितनी सख्ती कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ की जा रही है। राज्य में अनुशासन लाना तो बहुत जरूरी है। मगर अब राज्य में नियम और कानून का सख्त पालन करवाने के साथ ही पुलिस विभाग के अंदर बैठे उन अधिकारियों की लापरवाही को भी देखना जरूरी है जो कि सरकारी ओहदे पर बैठकर मुफ्त की रोटियां तोड़ रहे हैं और सरकारी पैसों पर ऐश कर रहे हैं। ऐसे में अब लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी पुलिस प्रशासन सख्ती बरत रहा है और ड्यूटी के प्रति जो भी पुलिसकर्मी टालु रवैया अपना रहा है उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त कार्यवाही कर रहा है जो कि बहुत जरूरी है। हाल ही में उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में चेकिंग में अनुपस्थित रहने पर और लोकेशन गलत देने पर एसएसपी दलीप सिंह ने दोराहा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कोरंगा को निलंबित कर दिया है।