Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यूएस नगर के काशीपुर से बेहद खतरनाक घटना सामने आ रही है। काशीपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र के गांव गांधीनगर में आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया है, जबकि तीन मवेशियों की मृत्यु हो गई है। घर में रखा घरेलू सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि आग के कारण भारी नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक पता नहीं लग पाया है। सूचना पाकर मौके पर वहां पर राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने नुकसान का आकलन किया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर मवेशियों को ग्रामीण बचा नहीं सके और उनकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। आग में झुलसने से युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है जिसके बाद डॉक्टरों ने उसको काशीपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। बीते शनिवार तकरीबन 11:30 बजे गांव के एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।