उत्तराखंड: टोल टैक्स मांगा तो युवक पर चढ़ाई कार, पिस्टल लहराकर दिखाई गुंडई..देखिए वीडियो

टोल नाके के सुपरवाइजर ने टोल टैक्स मांगा तो दबंगों ने उस पर कार चढ़ा दी। आरोपी कार चालक खुद को किसान आंदोलनकारी बता रहा था। आगे देखिए वीडियो..वीडियो साभार लोकजन टुडे
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Pistol at Udham Singh Nagar toll block
Image: Pistol at Udham Singh Nagar toll block

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का मैदानी जिला ऊधमसिंहनगर। ये जिला जैसे-जैसे उद्योगों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, यहां अपराध और गुंडागर्दी के मामले भी बढ़ रहे हैं। अब किच्छा में ही देख लें। यहां टोल कर्मियों ने टोल जमा कराने को कहा तो दबंगों ने टोल सुपरवाइजर पर कार चढ़ा दी। सुपरवाइजर बोनट पर कुछ दूर तक घिसटता चला गया। आरोपियों ने टोल कर्मियों संग मारपीट भी की। इस दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल हवा में लहरा दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चलिए पूरी घटना के बारे में बताते हैं। मारपीट करने वाले युवक का नाम अर्जुन सिंह बताया जा रहा है। वो माटखेड़ा बिलासपुर का रहने वाला है। बीते दिन आरोपी अर्जुन सिंह अपने साथियों के साथ टोल पर पहुंचा था। वहां उसने अपने आपको किसान आंदोलनकारी बताते हुए टोल टैक्स देने से इनकार कर दिया। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड..ऐसा करने वाले बने पहले इंडियन विकेटकीपर बैट्समैन
अर्जुन सिंह टोल पर ही खड़ा रहा। उसके और टोलकर्मियों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान टोल लेन में जाम लग गया। जाम बढ़ते देख टोलकर्मियों ने आरोपी युवक को लेन से अलग किया तो गुस्साए कार चालक ने आगे खड़े सुपरवाइजर पर कार चढ़ा दी। इतना ही नहीं कार में सवार एक अन्य युवक पिस्टल निकाल कर टोल कर्मियों को धमकाने लगा। सुपरवाइजर पर कार चढ़ाने की घटना के बाद टोलकर्मियों और वाहन में सवार लोगों के बीच हाथापाई भी हुई। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। टोल नाके पर हुई वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद से टोलकर्मी डरे हुए हैं, वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
देखिए वीडियो-वीडियो साभार लोकजन टुडे

  • Youtube सब्सक्राइब करें: