Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के यूएस नगर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यूएसनगर के काशीपुर में बीते रविवार की शाम को एक महिला का शव लावारिस हालत में मिला था। महिला की पहचान अलका जौहरी के रूप में हुई है। तब से पुलिस अलका जौहरी के मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। वहीं इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ लिया है और अलका के भाई ने पूर्व किराएदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। बीते रविवार को अलका का शव कुंडा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिला था। अलका हत्याकांड में कुंडा पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर अलका के पूर्व किराएदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।