Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल ने हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इसका सबसे ज्यादा असर उन मासूमों पर पड़ा है, जो पिछले दस महीने से स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ये इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है। प्रदेश में इस वक्त 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए कक्षाएं संचालित हो रही हैं। अगले कुछ दिन में 9वीं और ग्यारहवीं की कक्षा भी शुरू हो जाएगी। जबकि छठी से आठवीं तक की कक्षाओं को एक फरवरी से खोलने की योजना है। इस तरह 1 फरवरी से कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। उत्तराखंड में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना संक्रमण की दर भी कम हुई है। जिसके बाद 1 फरवरी से स्कूलों को खोलने की योजना है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा निदेशक आरके कुंवर को स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस पर अंतिम निर्णय कैबिनेट मीटिंग में लिया जाएगा। विभागीय प्रस्ताव में अभिभावकों की राय को तरजीह दी जाएगी। शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने शिक्षा निदेशक और सभी नोडल अफसरों को व्यवस्था पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। आगे पढ़िए