Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड समेत समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। ठंड फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं दिख रही। इन दिनों प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन ठिठुरन बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में इन दिनों धूप के दर्शन हो रहे हैं, लेकिन मैदानी इलाके लगातार कोहरे के साये में हैं। यहां धूप के दर्शन नहीं हो रहे। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। मैदानी जिलों में रहने वाले लोगों को बुधवार को और सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है, उनके बारे में भी जान लें। ये जिले हैं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर। यहां रहने वाले लोग अगले 24 घंटे संभल कर रहें। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। कोहरा भी छाया रहेगा। दूसरे क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर साफ रहेगा।