देहरादून: डॉक्टर ने शराब पीकर लगवाई कोरोना वैक्सीन..अस्पताल में भर्ती

कोविड-19 वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगे। हालांकि अस्पताल में जांच हुई तो पता चला कि वैक्सीनेशन से पहले डॉक्टर ने शराब पी थी। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun news: Doctor took corona vaccine while drinking in dehradun
Image: Doctor took corona vaccine while drinking in dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही इस बात की खबर फैली स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बीमार डॉक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वैक्सीन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ने की अफवाहें भी फैलने लगी, लेकिन जब जांच हुई तो माजरा कुछ और निकला। पता चला कि डॉक्टर ने शराब पीकर टीका लगवाया था इसलिए उनकी तबीयत खराब हुई। जिस डॉक्टर के साथ ये घटना हुई उनका नाम डॉ. केके टम्टा है। डॉ. केके टम्टा गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GDMCH) के चिकित्सा अधीक्षक हैं, यानी जिम्मेदार ओहदे पर हैं। शनिवार को उन्हें कोविड-19 की वैक्सीन लगी थी।

यह भी पढ़ें - बर्ड फ्लू: उत्तराखंड में अब तक 871 पक्षियों की मौत..सावधान रहें
रविवार को डॉक्टर साहब की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आ रहे थे। लोग कहने लगे कि वैक्सीन लगाने की वजह से डॉक्टर की तबीयत खराब हुई। हालांकि जांच हुई तो पता चला कि डॉक्टर ने शराब पीकर टीका लगवाया था। डॉक्टर का इलाज कर रहे डॉक्टरों का दावा है कि उनकी तबीयत इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण खराब हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डॉ. टम्टा का नाम शनिवार को वैक्सीन हासिल करने वालों की लिस्ट में नहीं था, लेकिन टीके की एक्स्ट्रा खुराक उपलब्ध थी। इसलिए डॉ. टम्टा को उस अतिरिक्त खुराक से वैक्सीन लगा दी गई। वैक्सीन के प्रत्येक शीशी में 5 मिलीलीटर की खुराक होती है जिसे 10 लोगों को दिया जा सकता है

यह भी पढ़ें - हरिद्वार-देहरादून का सफर अब और भी आसान..तैयार है शानदार फ्लाईओवर
डॉक्टरों के मुताबिक कुछ शीशियों में खुराक 5.05 मिली थी। इसलिए शनिवार को एक्स्ट्रा खुराक से डॉ. टम्टा को वैक्सीन लगा दी गई। इसके अगले ही दिन वो बीमार पड़ गए। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉ. टम्टा की बीमारी वैक्सीन के दुष्प्रभावों के कारण नहीं थी। जीडीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि डॉ. टम्टा के कई ब्लड टेस्ट और स्कैन हुए हैं। उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें अस्पताल से जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टरों ने कहा कि कुछ लोगों में वैक्सीन लगाने के बाद हल्के बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हैं, हालांकि ये सामान्य है। हम वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में जागरुकता पैदा कर रहे हैं।