तो क्या अब फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वालर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह अब कुमाऊं में अपने पांव जमाने की फिराक में है। जानिए पूरा मामला
-
Komal Negi
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Gangster Lawrence Bishnoi in Uttarakhand
उधमसिंह नगर: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से आखिर कौन वाकिफ़ नहीं होगा। वही गैंगस्टर जिसने फिल्म अभिनेता सलमान खान तक को जान से मारने की धमकी दी थी। हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर टायर्स व्यापारी को विदेश से एक व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। यहां तक कि उसको गोली मारने तक का प्रयास भी किया गया था। गोली और रंगदारी मांगने वाले तक तो पुलिस नहीं पहुंच पाई है मगर इस घटना के बाद से अब तक 4 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार जरूर कर चुकी है और यह आशंका जताई जा रही है कि गैंगस्टर लॉरेंस का गिरोह अब कुमाऊं मंडल में अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा है। तो अब कुमाऊं में गैंगस्टर लॉरेंस के गिरोह की नजर पड़ गई है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस के लिए इस गिरोह को फैलने से रोकना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गैंगरेप के आरोपियों की जेल में हुई पिटाई..5 लोगों पर दर्ज हुआ केस
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर बिश्नोई भले ही फिलहाल जेल में है मगर अब भी उत्तराखंड की पुलिस के लिए गैंगस्टर बिश्नोई एक चुनौती बनता जा रहा है। जेल के अंदर रहने के बावजूद भी उसके नाम पर टायर्स व्यापारी निर्मलजीत सिंह से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांग ली गई है और जब इस पूरे मामले में गैंगस्टर लॉरेंस का नाम सामने आया तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने टायर्स व्यापारी की दुकान के आगे फायरिंग और रंगदारी की योजना बनाने वाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और माना जा रहा है कि चारों आरोपी उधम सिंह नगर में काम कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस भी अब सतर्क हो गई है। पुलिस के अनुसार गैंगस्टर बिश्नोई का गिरोह उधम सिंह नगर में अपने पांव जमाने का प्रयास कर रहा है। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - देहरादून: ढाबों में खुलेआम पिलाई जा रही थी शराब..SSP ने SI को किया लाइन हाजिर
हालांकि मुख्य शूटर और रंगदारी मांगने वाला अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है मगर इस पूरे प्लान में सम्मिलित चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। एसएसआई रमेश चंद्र तिवारी के अनुसार इस गिरोह में शामिल मनप्रीत से हुई पूछताछ के दौरान उसने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी गोल्डी बराड़ के कहने पर उसने हरियाणा के तीन इनामी बदमाश पवन मेहरा, आशीष और मोनू को कुछ दिन पहले सितारगंज में एक मकान किराए पर दिलवाया था। अब चारों आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। यूएसनगर के एसएसपी दलीप सिंह का कहना है कि अब मुख्य शूटर की तलाश की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि शूटर के लॉरेंस से क्या संबंध हैं और उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल आखिर क्यों किया है। यह तमाम सवालों का खुलना तो अभी बाकी है और धीरे-धीरे यह पूरी गुत्थी सुलझेगी मगर फिलहाल उत्तराखंड पुलिस कुमाऊं में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के गिरोह को पांव फैलाने से रोकने के लिए सतर्क हो गई।