उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

शुक्रवार देर शाम को बदरी-केदार, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पहाड़ में गिरी बर्फ का असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Weather changed again in Uttarakhand, snowfall increased in Himalayan regions
Image: Weather changed again in Uttarakhand, snowfall increased in Himalayan regions

देहरादून: मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई। शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जहां जमकर बर्फबारी हुई तो वहीं निचले इलाकों में कोहरा छाया रहा। राजधानी देहरादून में भी शुक्रवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। पटेलनगर, मोथरोवाला और निरंजनपुर समेत कई इलाकों में सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन सड़कों पर धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए। वहीं उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र एक बार फिर बर्फ से ढंक गए हैं। देर शाम को बदरी-केदार, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़ें - पहाड़ के बेमिसाल किसान का शानदार काम... बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
पहाड़ में गिरी बर्फ का असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। गोपेश्वर, जोशीमठ, नंदप्रयाग, पोखरी और आसपास के इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। बात करें रुद्रप्रयाग जिले की तो यहां केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। बदरीनाथ और केदारनाथ वाले क्षेत्र में बारिश-बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री में बादल छाए हुए हैं। चलिए अब आपको आज के मौसम के अनुमान के बारे में बताते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देहरादून और हरिद्वार में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में BRO का जबरदस्त काम..चीन सीमा से सटे गांव को बना दिया Wi-fi
इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिस वजह से हिमालयी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। बात करें प्रदेश के सबसे सर्द जिले की तो शुक्रवार को चंपावत सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। चमोली में भी बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी है। यहां औली में बर्फबारी से स्थानीय कारोबारियों और पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। लोग यहां पहुंचकर खूबसूरत वादियों का दीदार कर रहे हैं। आज भी मौसम खराब रहेगा। ऐसे में सर्दी से अपना बचाव करें। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। रफ्तार के जुनून से बचें।