Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के जांबाज युद्ध नायकों के शौर्य की कहानियां पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां के लोगों की देशभक्ति का कोई जवाब नहीं। सेना में बहादुरी दिखाने के मामले में उत्तराखंड का बड़ा नाम है। अब देश के इन वीर जांबाजों की कहानियों को डिजिटल रूप में पूरी दुनिया देख सकेगी। उत्तराखंड में सैन्यधाम बनने वाला है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सैन्यधाम का शिलान्यास करेंगे। कारगिल दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में चार धामों के बाद एक और सैन्यधाम बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि यह धाम पूरी तरह से डिजिटल होगा। आज से सैन्यधाम की अवधारणा हकीकत के तौर पर आकार लेने लगेगी। सैन्यधाम का आज शिलान्यास होना है। इस तरह उत्तराखंड को अब सिर्फ चारधाम नहीं बल्कि पांच धामों के लिए जाना जाएगा।