Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी दिल्ली में कल का दिन बहुत ही भारी साबित हुआ। एक ओर गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर देश के सभी राज्यों की झांकी निकली और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर महीनों से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर रैली का भी प्रदर्शन हुआ। मगर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में काफी उपद्रवियों ने दंगे फसाद मचाए और गणतंत्र दिवस के जश्न में खलल डालने का प्रयास भी किया। कई अराजक तत्वों ने कल दिल्ली में बवाल मचाया। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान उठे बवाल के बाद अब उत्तराखंड की सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी करने का अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले को अपने-अपने बॉर्डर पर पैनी नजर बनाए रखने के कड़े निर्देश दे दिए हैं।