Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल ने हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। इसका सबसे ज्यादा असर उन मासूमों पर पड़ा है, जो पिछले दस महीने से स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ये इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है। प्रदेश में इस वक्त 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाएं संचालित हो रही हैं। अगले कुछ दिन में कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो जाएगा। कैबिनेट मीटिंग में उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों को 8 फरवरी से खोलने पर सहमति बनी है। इस तरह अगले महीने से स्कूलों में कक्षा 6 से लेकर 12 तक की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में प्रदेश के स्कूलों को खोलने के संबंध में अहम निर्णय लिया गया।