उत्तराखंड के 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, बारिश भी बढ़ाएगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड के 3 जिलों में शीत लहर चलने की आशंका है। इसको देखते हुए इन 3 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए वे 3 जिले कौन से हैं-
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News: Chances of cold wave in Uttarakhand
Image: Chances of cold wave in Uttarakhand

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप अब भी बरकरार है और कई लोगों के लिए ठंड मुसीबत बन रखी है। बीते कुछ दिनों से ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हुई है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि ठंड आने वाले कुछ दिन और उत्तराखंड के निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बनेगी। तापमान लगातार गिर रहा है जिस कारण उत्तराखंड के तमाम जिलों में सर्दी बरकरार है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हर जगह हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ ही शीतलहर ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जी हां, बीते कुछ दिनों पहले तक मैदानी क्षेत्रों में भीषण कोहरे ने लोगों को परेशान रखा और अब कोहरे के साथ ही उत्तराखंड के मैदानी इलाके इन दिनों शीतलहर की चपेट में आ रखे हैं। मैदानी जिलों में शीतलहर मुसीबत बन रखी है। शीतलहर के कारण ठंड में और अधिक इजाफा हुआ है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 20 फीसदी तक महंगी शराब, नई आबकारी नीति को मंजूरी..जानिए बड़ी बातें
आसमान साफ होने के कारण दिन में तो ठंड का इतना एहसास नहीं होता मगर सुबह और शाम को शीत लहर के कारण मैदानी क्षेत्रों में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उत्तराखंड से तीन जिलों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज यानी कि रविवार को उत्तराखंड के 3 जिलों में शीत लहर चलने की आशंका है। इसको देखते हुए इन 3 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि वे 3 जिले कौन से हैं। आज हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं राजधानी देहरादून में शीत लहर को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में इन 3 जिलों के लोगों को सावधान रहना होगा। मौसम विभाग ने इन तीनों जिलों के लोगों को ठंड से बचने की अपील की है। वहीं आने वाली 3 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 3 फरवरी को कई जिलों में हल्की बरसात हो सकती है और मौसम में बदलाव महसूस किया जा सकता है।