उत्तराखंड: आदमखोर गुलदार ने 3 महिलाओं को बनाया निवाला..सड़क पर उतरे गुस्साए लोग

पिथौरागढ़ के देवलथल इलाके में इन दिनों गुलदार का खौफ बरकरार है। गुलदार के हमलों में अब तक 3 महिलाओं की मौत हो चुकी है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Pithoragarh News: Leopard hunted 3 women in Pithoragarh
Image: Leopard hunted 3 women in Pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में जगह-जगह गुलदार आक्रामक हो रहे हैं। अब आप पिथौरागढ़ को ही ले लीजिए। पिथौरागढ़ के देवलथल इलाके में इन दिनों गुलदार का खौफ बरकरार है। गुलदार के हमलों में अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। लोगों के गुस्से का आलम यह है कि वो गुलदार को मारने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया है। उनका कहना है कि उनके बीच डर का माहौल है क्योंकि गुलदार अक्सर इलाके में नजर आ जाता है। 3 दिन पहले ही गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया। 3 दिन पहले ही हराली गांव की सीमा देवी को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। सीमा देवी के पति दस साल से लापता हैं। उनकी दो बेटियां और दो बेटे बेसहारा हो गए हैं। इन बच्चों के सामने पेट पालने की समस्या खड़ी हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने बेसहारा हुए बच्चों में से एक को अविलंब सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। सीमा देवी तीसरी महिला हैं, जो हाल ही में गुलदार के हमले का शिकार हुई हैं। ऐसे में स्थानीय लोग गुलदार को मार गिराने की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 3 हादसों से कोहराम..3 लोगों की मौत, 2 लोगों की हालत नाजुक