Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का औद्योगिक शहर काशीपुर...यहां शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। नैनी पेपर मिल का एचसीएल टैंक अचानक फट गया। ब्लास्ट में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कर्मचारियों के चिथड़े दूर-दूर तक उड़ गए। हर जगह खून ही खून बिखरा था। हादसे के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर नैनी पेपर मिल है। जिसमें सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी काम करते हैं। यहां रोज की तरह शनिवार की रात भी काम चल रहा था। इस बीच तड़के तीन बजे फैक्ट्री के एचसीएल टैंक में लीकेज होने लगा। टैंक को चेक करने के लिए कर्मचारियों को बुलाया गया।