Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कहीं अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं, तो जहां डॉक्टर हैं भी, वहां भी अपने रूम से अक्सर गायब मिलते हैं। काशीपुर के एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल का भी यही हाल है। शनिवार को डीएम रंजना राजगुरु अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान हार्ट सेंटर में तैनात डॉक्टर शुभम और एक टेक्नीशियन गायब मिले। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई साथ ही लापरवाह डॉक्टर और टेक्नीशियन की एक दिन की सैलरी काटने के निर्देश भी दिए। डीएम ने ड्यूटी रजिस्टर मेंटेन न होने और सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर सीएमएस को भी फटकार लगाई। शनिवार को डीएम रंजना राजगुरु ने सरकारी अस्पताल और दूसरे दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले डीएम एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पहुंची। यहां पीपीपी मोड पर चलने वाले हार्ट सेंटर से डॉक्टर और टेक्नीशियन गायब मिले। जिस पर डीएम ने दोनों की सैलरी काटने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां एक ही कक्ष में दो डॉक्टरों की नेमप्लेट लगी हुई थी। डीएम ने पूछा कि यहां कौन बैठता है, तब सीएमएस डॉ. सिन्हा ने बताया कि पहले यहां डॉ. पीके सिन्हा बैठते थे, लेकिन अब डॉ. वाचा सक्सेना बैठती हैं। तब डीएम ने कहा कि जो डॉक्टर जिस रूम में बैठता है उसकी ही नेमप्लेट लगाई जाए। सभी का कलर और डिजायन एक जैसा होना चाहिए।