Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के एक दरोगा इन दिनों अपने काम से ज्यादा ट्रांसफर के लिए चर्चा में हैं। इनका नाम है भगवान सिंह महर। अब तक काठगोदाम एसओ की जिम्मेदारी संभाल रहे भगवान सिंह महर को अब हल्द्वानी की पीरूमदारा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। ये क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल है। भगवान सिंह महर के ट्रांसफर की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि हरिद्वार से आने के बाद दो साल के भीतर ये उनकी छठी पोस्टिंग है। जी हां एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक दो साल के भीतर उनका 6 बार ट्रांसफर हुआ। दो दिन पहले एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने दरोगाओं के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की। जिसमें काठगोदाम एसओ भगवान सिंह महर का नाम भी शामिल था। हरिद्वार से आने के बाद पहले वो एसएसपी पीआरओ के पद पर पोस्टेड रहे। बाद में भोटिया पड़ाव के चौकी इंचार्ज बनाए गए। इसके बाद भीमताल थानाध्यक्ष, मुखानी थानाध्यक्ष और काठगोदाम एसओ बनाने के बाद उन्हें पीरूमदारा भेज दिया गया। और ये सब महज दो साल के भीतर हुआ।