Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के निवासियों को मौसम एक बार फिर से परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि उत्तराखंड के लोगों को एक बार फिर से बरसात की मार झेलनी पड़ सकती है। उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप कम होता नहीं दिखाई दे रहा है और इसी के साथ मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में तकरीबन 4 हफ्तों के बाद एक बार फिर से बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर भारी बरसात एवं ऊपरी इलाकों में हिमपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से बरसात की संभावना जता कर लोगों को सावधान रहने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाली 3 फरवरी को गढ़वाल क्षेत्र के कुछ स्थानों में एवं कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश एवं बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावनाएं हैं। बात करें 4 फरवरी की तो 4 फरवरी को भी राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है और इसी के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। 5 फरवरी को भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ऐसे में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को मुसीबत हो सकती है।