उत्तराखंड: मसूरी में ठंड से जम गई झील..2-3 दिन में बर्फबारी की संभावना

इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन के भीतर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Mussoorie Ice: Frozen lake in Mussoorie
Image: Frozen lake in Mussoorie

देहरादून: उत्तराखंड में कोहरे और पाले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ठंड की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन के भीतर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि पहाड़ों की रानी मसूरी में अभी तक हल्की बर्फबारी देखई गई है। ठंड कड़ाके की है और कोहरे पाले की वजह से कंपनी गार्डन में मौजूद कृत्रिम झील जम गई है। पाला पड़ने से ठंड में इजाफा देखने को मिला है। मसूरी में शाम होते ही जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। हालात ये हैं कि कंपनी गार्डन में मौजूद कृत्रिम झील जम गई है। झील संचालक ने बताया कि जमे पाले को तोड़ना पड़ा है, तब जा कर बोटिंग का संचालन किया जा रहा है। ठंड के कारण सुबह के समय कृत्रिम झील जम रही है और इसे देखने के लिए लोग गार्डन आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी से प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसकी वजह से हल्की बारिश और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ बारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम का मिजाज..5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार