Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस के चलते पिछले कुछ महीने बड़े बुरे गुजरे। लॉकडाउन के चलते कई सेवाएं महीनों तक ठप रहीं। मेले-समारोहों का आयोजन बंद हो गया। हालांकि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस घटने लगे हैं। रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। सोमवार को प्रदेश में सौ फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की मंजूरी मिल गई। अब आपदा प्रबंधन विभाग ने स्वीमिंग पूल खोलने की परमिशन भी दे दी है। इसके साथ ही ट्रेड फेयर का आयोजन भी किया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए कई नियमों का पालन करना होगा। आपदा प्रबंधन विभाग ने स्वीमिंग पूल और ट्रेड फेयर के लिए एसओपी जारी कर दी है। उम्मीद है कोरोना के चलते बंद पड़े स्वीमिंग पूल अब गुलजार नजर आने लगेंगे। ट्रेड फेयर के आयोजन से लघु उद्यमियों की आर्थिकी मजबूत होगी। राज्य सरकार ने मंगलवार को इन दोनों के लिए एसओपी जारी कर दी है। चलिए अब एसओपी के बारे में बताते हैं।