Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में आतंक का एक अध्याय खत्म हो गया। देवलथल क्षेत्र में तीन महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाला नरभक्षी गुलदार मारा गया। गुलदार के खात्मे के बाद अब सीमा देवी के बच्चे भी चैन की सांस ले रहे होंगे। पिछले दिनों 40 साल की सीमा देवी को गुलदार ने मार दिया था। सीमा का पति पिछले 12 साल से लापता है। सीमा ही बकरियां पालकर और घास बेचकर बच्चों को पाल रही थी, लेकिन अब उसके बच्चों के सिर से मां का साया भी उठ गया। देवलथल तहसील क्षेत्र में रिण बिछुल से लेकर रामगंगा नदी घाटी के मोडी तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ था। नरभक्षी ने इस इलाके में डेढ़ महीने के भीतर 3 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर क्षेत्र में शिकारी तैनात करने का निर्णय लिया।