Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: चमोली के रैणी गांव में आई आपदा का खौफनाक मंजर भुलाए नहीं भूलता। ऋषिगंगा नदी हमेशा शांत होकर बहती थी, लेकिन रविवार को इस नदी ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि हर कोई सहम गया। ग्रामीण खौफजदा हैं। सिर्फ रैणी ही नहीं आस-पास के कई ग्रामीण सैलाब के डर से रात के वक्त भी अपने घरों में नहीं गए। डरे हुए लोगों ने जंगल में टैंट लगाकर रात गुजारी। रैणी के निवासी सैलाब के खौफ से अब तक नहीं उबर पाए हैं। इस गांव में 70 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों ने रविवार को आई आपदा का मंजर बयां करते हुए आपबीती बताई। साथ ही एक चमत्कार की कहानी भी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा कि रैणी गांव के ठीक सामने बगोटधार का टीला है। रविवार को जब आपदा आई तो टीले ने सैलाब का रुख दूसरी तरफ मोड़ दिया। अगर सैलाब का रुख न मुड़ता तो रैणी गांव का पूरी तरह नामोंनिशान मिट चुका होता। ऋषिगंगा नदी का रौद्र रूप देखकर डरे हुए ग्रामीणों ने रविवार की रात जंगल और गोशालाओं में गुजारी। रविवार को आई तबाही का हर रैणीवासी प्रत्यक्ष गवाह है। गांववाले अब तक सदमे में हैं। रविवार की रात ग्रामीणों ने जंगलों में टैंट लगाकर बिताई। यही नहीं सोमवार को भी वो दिन में अपने घर लौटे, लेकिन रात होने से पहले ही गांव छोड़ दिया और ऊंचाई वाली जगहों पर चले गए।