Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में आज से आने वाले 2 दिनों तक मौसम बिगड़ने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 16 फरवरी तक उत्तराखंड के 5 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में बूंदाबांदी संभव है। इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि 16 फरवरी तक इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि उत्तराखंड में सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून में धुंध छाई हुई है और प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना भी जताई गई है।