Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: तीन तलाक और हलाला। इन्हें महिलाओं के शोषण का हथियार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तीन तलाक के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ना से बचाने के लिए कड़े कानून बन गए हैं, लेकिन कुछ लोग फिर भी बाज नहीं आ रहे। अब ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में ही देख लें। यहां एक शख्स ने दहेज के लिए बीवी को तीन तलाक दे दिया। यही नहीं आरोपी शौहर ने ये भी कहा कि किसी गैर युवक के साथ निकाह कर 626 दिन उसके साथ बिताओ, तब पहला पति उसे फिर से बीवी का दर्जा देगा। आरोपी शौहर ने बीवी से शपथपत्र पर हलाला यानी गैर युवक से निकाह के बाद बीवी का दर्जा देने का एग्रीमेंट भी लिखवाया है। शौहर का सितम बढ़ने लगा तो पीड़ित महिला के परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला की दो बेटियां हैं। अब वो अपने हक और इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। सोमवार को महिला के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। बुजुर्ग शख्स ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने अपनी बेटी का निकाह किच्छा रोड के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ किया था। बेटी-दामाद की दो बेटियां हैं। आगे पढ़िए
आरोप है कि दामाद और ससुराल वाले बुजुर्ग की बेटी संग अक्सर मारपीट करते हैं। यही नहीं 12 फरवरी को उसके दामाद ने अपने बहन और बहनोई के कहने पर उसकी बेटी को तीन तलाक दे दिया और गवाह भी इकट्ठा कर लिए। बुजुर्ग ने बताया कि उसका दामाद अब दूसरा निकाह करने की फिराक मे है। उसने उसकी बेटी का हलाला से संबधित शपथपत्र भी बनवाया है। जिसमें उसने लिखा है वह उसकी बेटी को पत्नी का दर्जा तब देगा, जब वो हलाला के अनुसार 626 दिन दूसरी जगह पर बितायेगी। इस अवधि में आरोपी दामाद ने बेटी को एक हजार रुपये प्रति सप्ताह देने का करार किया है। हलाला का समय बिताने के लिये आरोपी ने उसकी बेटी को दूसरे घर में रहने के लिए एग्रीमेंट में मकान भी उपलब्ध कराया है। बहरहाल ये मामला अब पुलिस के पास है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।