Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में अवैध वसूली और वाहन चालक को परेशान करने और काम में लापरवाही करने के आरोप में एसएसपी दलीप सिंह ने चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। आपको बता दें कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि विभाग में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और वे लगातार लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लेते नजर भी आ रहे हैं। एसएसपी ने कोतवाली के चौकी इंचार्ज सहित अन्य तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने सुल्तानपुर पट्टी के चौकी इंचार्ज सहित अन्य चार सिपाहियों को भी अवैध खनन मामले में लाइन हाजिर किया था। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किच्छा कोतवाली क्षेत्र के चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र बेलवाल, कॉन्स्टेबल मनोज रविंद्र और गोरखनाथ को निलंबित कर दिया है। आगे पढ़िए