Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक पसरा हुआ है। दिनदहाड़े लोगों के ऊपर जंगली जानवर हमला कर देते हैं और या तो वे बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं या फिर उनको गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। पिथौरागढ़ से भी जंगली जानवरों के हमले की दो घटनाएं सामने आ रही हैं जिसके बाद से ही दोनों प्रभावित क्षेत्रों में सन्नाटा पसर चुका है। पिथौरागढ़ जनपद के ठांगा गांव में जानवर चराने गई एक महिला के ऊपर जंगली सूअर ने जानलेवा हमला कर दिया तो वहीं थल के डूंगरी गांव में बाजार जा रहे राजेंद्र सिंह मेहता के ऊपर भी गुलदार ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना पिथौरागढ़ जनपद के ठांगा गांव की बताई जा रही है जहां पर एक महिला जानवर चराने के लिए जंगल गई थी और इस दौरान महिला पर सूअर ने जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद महिला पास के ही तालाब में गिर गई। बता दें कि महिला के पूरे शरीर में दांत के गहरे घाव हो गए हैं। आगे पढ़िए