Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में जंगल घट रहे हैं। जंगलों के सिमटने और शिकार न मिलने की वजह से गुलदार और दूसरे जानवर मानव बस्तियों का रुख कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार गांवों में घुसकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गुलदार के हमले का हालिया मामला पिथौरागढ़ का है। जहां गुलदार ने घास काट रही महिला पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। गुलदार के हमले में जान गंवाने वाली महिला के तीन बच्चे हैं, गुरुवार को इनके सिर से मां का साया उठ गया। बच्चों के आंसू नहीं थम रहे। घटना कापड़ी गांव की है। ये गांव पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां बजेत क्षेत्र में उम्मेद सिंह अपनी पत्नी कलावती और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। गुरुवार शाम 46 वर्षीय कलावती देवी घर के पास मवेशियों के लिए घास काट रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने कलावती पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को अपने जबड़े में दबोच कर जंगल की तरफ ले गया।