Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। अज्ञात हत्यारों ने ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में ग्राम अजीतपुर के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति गंगाराम की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शांति देवी दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने खनन कार्य की मुखबिरी के शक में बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने एक्सरे में गोली आने की बात से इंकार किया है। अजीतपुर निवासी 65 वर्षीय गंगाराम पुत्र नारायण बीती रात अपनी गैराज पर सोने गए थे। रात को उनका पुत्र नंदकिशोर गैराज पर ट्रैक्टर खड़ा करने गया तो गंगाराम सो रहे थे। आज सुबह उनकी पुत्री पार्वती उन्हें जगाने गई तो वह खून से लथपत मृत अवस्था में पड़े थे। परिजनों ने गोली मारकर हत्या की बात कही है।उनका कहना है कि अवैध खनन में गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर सीज हुआ तो उसने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए गर्दन काटने की धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: विवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान..3 बेटियों के सिर से उठा मां का साया