Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: पहाड़ की जिंदगी मुश्किल ही सही, लेकिन यहां की जुझारू बेटियां इन मुश्किलों पर जीत हासिल करने का हुनर खूब जानती हैं। तमाम बाधाओं को पार कर उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। नैनीताल की लकी राणा पहाड़ की ऐसी ही होनहार बिटिया हैं। हल्द्वानी में रहने वाली लकी राणा ने अंतरराष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन यूरोप के मोंटेनेग्रो में हो रहा है। जिसमें उत्तराखंड की लकी राणा ने 64 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। लकी राणा की सफलता का सफर जारी है। वो अगले महीने पोलैंड में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। होनहार लकी राणा का परिवार हल्द्वानी के मोटाहल्दू धनपुर क्षेत्र में रहता है। हल्द्वानी की बेटी के विदेश में सिल्वर मेडल जीतने पर शहर में हर्ष का माहौल है। शहर की जनता ने लकी को बधाई दी।