उत्तराखंड के कविंद्र बिष्ट को शुभकामनाएं.. इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे मुक्के का दम

पिथौरागढ़ के बॉक्सर कवींद्र बिष्ट 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बुल्गारिया में चलने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर समस्त देश और राज्य का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kavindra Bisht: Kavindra Bisht in Bulgaria
Image: Kavindra Bisht in Bulgaria

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सीमांत जिले के निवासी और मशहूर बॉक्सर कवींद्र सिंह बिष्ट ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर समस्त उत्तराखंड का नाम रौशन कर दिया है। बॉक्सिंग से जुड़े पिथौरागढ़ के युवा कवींद्र बिष्ट 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बुल्गारिया में होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता में पूरे भारत में से कुल 10 लोग भाग ले रहे हैं। पिथौरागढ़ के कवींद्र उन्हीं होनहार और मेहनती युवाओं में से एक हैं। बुल्गारिया में 27 फरवरी तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कवींद्र 56 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि कविंद्र सिंह बिष्ट ने फ्रांस में आयोजित एलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे कविंद्र ने रजत पदक अपने नाम कर उत्तराखंड और भारत के नाम का परचम विश्व भर में ऊंचा किया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में ये हाल है, अस्पताल से इलाज के बाद घर लौटी बच्ची की मौत
बॉक्सिंग में महारथ हासिल किए हुए युवा बॉक्सर कवींद्र मूल रूप से धारचूला तहसील के निवासी हैं और इंडियन एयर फोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर हैं। उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक की पढ़ाई देहरादून और छठी से 9वीं तक की पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर पिथौरागढ़ से प्राप्त की है। 9वीं के बाद की पढ़ाई उन्होंने साई ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर से प्राप्त की। कवींद्र 2014 में एयरफोर्स में भर्ती हुए। वे कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर चुके हैं और उत्तराखंड का नाम देश-विदेश में रोशन कर चुके हैं। विश्व मुक्केबाजी संघ ने विश्व रैंकिंग ने कवींद्र को 56 किलोग्राम भार वर्ग में चौथी रैंकिंग प्रदान की है। कवींद्र की इस उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न संगठनों ने शुभकामनाएं दी हैं।