उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आर्मी जवान की मौत जहर के सेवन से हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने फौजी की पत्नी पर जहर देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जवान की मौत के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस चौकी का घेराव भी किया। उनका आरोप है कि फौजी की पत्नी और सास ने ही जहर देकर फौजी को मारा है। हंगामा बढ़ने पर विधायक पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने जवान के ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरने वाले जवान का नाम राजेंद्र चंद है, वो सिर्फ 30 साल के थे। राजेंद्र वर्तमान में 20 कुमाऊं रेजिमेंट में देहरादून में बतौर सिपाही तैनात थे। पुलिस को दी गई शिकायत में राजेंद्र के पिता जय बहादुर चंद ने बताया कि उनका बेटा साल 2011 में सेना में भर्ती हुआ था। उनके बेटे की शादी 20 अप्रैल 2019 को देवरी निवासी मनीषा से हुई। परिजनों ने बताया कि 20 फरवरी को राजेंद्र को अचानक उल्टी हुई। जब वो और उनका दूसरा बेटा राजेंद्र के पास पहुंचे तो वो तड़प रहा था। आगे पढ़िए