Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यूएस नगर के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह पहले ही साफ कर दिया है कि अब यूएस नगर में लापरवाह पुलिसकर्मियों की खैर नहीं। जो भी पुलिसकर्मी यूएस नगर में लापरवाही करता हुआ या दादागिरी करता हुआ पाया गया उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुफ्त की रोटी तोड़ने वाले और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी अब यूएसनगर में टिक नहीं पाएंगे। एसएसपी दलीप सिंह ने यह केवल कहा नहीं बल्कि करके भी दिखाया। जी हां, अब वे जिले के सभी पुलिस कर्मियों के साथ सख्त हो चले हैं और जरा सी लापरवाही मिलने के बाद वे उनके साथ सख्ती से पेश आ रहे हैं। वे यूएसनगर में अब तक लापरवाही बरतने वाले या अपने ओहदे का गलत फायदा उठाने वाले और मुफ्त की रोटियां तोड़ने वाले कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन ले चुके है और लगातार एक्शन ले रहे हैं।