Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: खटीमा में फौजी राजेंद्र चंद की मौत अपने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई। राजेंद्र कुछ ही दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। 22 फरवरी को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र सिर्फ 30 साल के थे। राजेंद्र के माता-पिता का कहना है कि बहू मनीषा और सास ने ही राजेंद्र को जहर देकर मारा है। राजेंद्र की मौत की वजह जहर का सेवन बताई जा रही है। मरने से पहले उसने अपने पिता को बताया था कि पत्नी मनीषा ने उसे जूस में जहर मिलाकर पिलाया है। पत्नी मनीषा ने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। राजेंद्र के पिता जय बहादुर चंद ने बताया कि उनका बेटा साल 2011 में सेना में भर्ती हुआ था। उनके बेटे की शादी 20 अप्रैल 2019 को देवरी निवासी युवती से हुई। परिजनों ने सोचा बहू आ जाएगी तो बेटा सेटल हो जाएगा, लेकिन शादी के बाद राजेंद्र की प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही बहू उनके बेटे को प्रताड़ित करने लगी। बहू परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी, वो बेटे से अलग घर बनवाने की मांग कर रही थी, लेकिन उनका बेटा इसके लिए राजी नहीं था। आगे पढ़िए