Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के यूएसनगर के काशीपुर में बीते शुक्रवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शुक्रवार की देर रात को को सिलेंडर फटने से एक युवक की आग में झुलस कर दर्दनाक मृत्यु हो गई। बता दें कि युवक रात में सो रखा था कि तभी अचानक उसके घर में रखे सिलेंडर में जबरदस्त विस्फोट हो गया जिसमें युवक जिंदा जल गया और उसकी मृत्यु हो गई। सिलेंडर किस कारण से फटा इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस फिलहाल सिलेंडर फटने के कारणों की जांच कर रही है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। हादसे में जान गंवाने वाला 35 वर्षीय सोनू मोहल्ला किला का निवासी था। सोनू ने कुंडा में अमरूद के बाग का ठेका लिया हुआ था और सोनू अमरूद के बाद में ही झोपड़ी बनाकर रहता था। सोनू के साथ में उसकी मां भी रहती थी।