Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की होनहार महिला क्रिकेटर श्वेता वर्मा जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने जा रही हैं। पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में रहने वाली श्वेता वर्मा का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। श्वेता ने अपनी उपलब्धियों से प्रदेश का मान बढ़ाया है, अब वो जल्द ही देश का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। आज हम श्वेता की सफलता देख रहे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बेहद मुश्किल भरा रहा है। दो साल पहले श्वेता के पिता मोहन लाल वर्मा का निधन हो गया था। परिवार बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा था, लेकिन श्वेता और उनकी मां कमला वर्मा ने खुद को हारने नहीं दिया। श्वेता की मां कमला वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, बेटी का पूरा खर्च वो अपनी मेहनत से जुटा रही हैं। उन्होंने बेटी के सपने को पूरा करने में आर्थिक संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी। श्वेता ने भी माता-पिता की मेहनत का मान बनाए रखा। 24 साल की श्वेता का जन्म थल क्षेत्र के सामान्य पहाड़ी परिवार मे हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर से की। बचपन में श्वेता परिवार के सदस्यों संग टीवी पर क्रिकेट मैच देखा करती थी, यहीं से उनमें क्रिकेट के प्रति जुनून पैदा हुआ।