पहाड़ क सिरोली गांव में गुलदार का खौफ..5वीं महिला को बनाया अपना शिकार

तेंदुए के हमले में मृत पांच महिलाओं में से तीन महिलाएं देवलथल, दो कनालीछीना, एक पिथौरागढ़ की महिला शामिल है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Pithoragarh News: Leopard in Siroli village of Pithoragarh
Image: Leopard in Siroli village of Pithoragarh

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कनालीछीना विकासखंड के सिरोली गांव में तेंदुए ने एक महिला को मार डाला। उसका क्षत विक्षत शव घर से डेढ़ किमी दूर जंगल में मिला। 70 साल की तुलसी देवी रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर के पास लकड़ियां लेने गई थी। जब वो घर नहीं लौटी तो बेटे राजेंद्र सिंह ने रात आठ बजे पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला की तलाश शुरू की। घर के पीछे ही महिला का खून से सना सिर का कपड़ा और खून के निशान मिले। इसलिए हमले की आशंका जताकर ग्रामीणों ने खोज तेज कर दी। काफी खोजबीन के बाद रात साढ़े दस बजे 500 मीटर की दूरी पर महिला शव मिला। रात में ही शव पिथौरागढ़ लाया गया। घटना के बाद लोग डरे सहमे हैं। तेंदुए को मारने में हो रही देरी के कारण क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। जिले में पिछले छह माह के भीतर तेंदुए नौ लोगों को मार चुके हैं। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। तेंदुए के हमले में मृत पांच महिलाओं में से तीन महिलाएं देवलथल, दो कनालीछीना, एक पिथौरागढ़ की महिला शामिल है। दो किशोरियों और एक युवक को तेंदुओं ने निवाला बनाया जबकि नेपाली मूल के 10 साल के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें - देहरादून में दुखद हादसा..पानी के टैंक में डूबने से मासूम की मौत