गढ़वाल: कुत्ते का पीछा करते करते किचन में आ धमका गुलदार..घर में मचा हड़कंप

रात का वक्त था, इसलिए घर के लोगों ने गुलदार को नहीं देखा। उन्हें गुलदार के किचन में होने की खबर तब मिली, जब गुलदार ने गुर्राना शुरू कर दिया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Pauri Garhwal Dhumakot Guldar: Leopard entered Dhumakot house
Image: Leopard entered Dhumakot house

पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ के हर हिस्से में गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। घटते जंगलों के चलते गुलदार शिकार की तलाश में इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं। बीती रात ऐसा ही डराने वाला नजारा कोटद्वार के रिखणीखाल में देखने को मिला। यहां मैंदड़ी में कुत्ते के शिकार की ताक में आया गुलदार मालिक और कुत्ते का पीछा करते हुए किचन में घुस गया। बाद में मालिक और कुत्ता तो किचन से निकल गए, लेकिन गुलदार किचन में ही बंद होकर रह गया। रात का वक्त था, इसलिए घर के लोगों ने गुलदार को नहीं देखा। उन्हें गुलदार के किचन में होने की खबर तब मिली, जब गुलदार ने गुर्राना शुरू कर दिया। गुलदार की गुर्राहट सुन परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। खबर लिखे जाने तक वन अधिकारी गुलदार को पकड़ने की कोशिश में जुटे हुए थे। गुलदार को पकड़ने के लिए मौके पर पिंजरा लगाया गया है। चलिए पूरा मामला बताते हैं।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन...पुलिस ने गोल्डन आवर में किया सराहनीय काम
घटना धुमाकोट क्षेत्र की है। यहां मैंदड़ी गांव में रहने वाले सोहन दास बीती रात 11 बजे किसी काम से अपनी रसोई में गए थे। उनके पीछे उनका पालतू कुत्ता भी रसोई में घुस गया। कुत्ते को देख पास में मौजूद गुलदार भी रसोई में आकर छिप गया। गुलदार कुत्ते पर हमला कर पाता, इससे पहले ही सोहन दास और कुत्ता रसोई से बाहर आ गए, लेकिन गुलदार रसोई में ही बंद हो गया। इस बीच आधी रात में परिवार के लोगों ने गुलदार की दहाड़ सुनी। तब कहीं जाकर उन्हें गुलदार के रसोई में होने की जानकारी मिली। मंगलवार सुबह घर के सदस्यों ने रसोई में मौजूद छोटी खिड़की से झांका, तो गुलदार एक कोने में बैठा दिखाई दिया। इसके बाद वन अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने रसोई के बाहर पिंजरा लगाया है। उन्होंने बताया कि गुलदार रसोई में ही मौजूद है, उसे रसोई से बाहर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।