Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक युवक के सिर में गोली मारकर दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई है। हत्या के 12 घंटे तक युवक का शव घर में ही पड़ा रहा और 12 घंटे के बाद स्वजनों को इस हादसे के बारे में पता लगा जिसके बाद उनके बीच में कोहराम मच गया। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। गोली किसने मारी है और गोली मारने का क्या कारण है इस बात का पता नहीं लग पाया है मगर पुलिस अपनी तरफ से कड़ी कार्यवाही और तहकीकात कर रही है। पुलिस इस पूरे हत्याकांड को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है और हत्या के पर्दाफाश के लिए पुलिस और एसओजी की टीम जुट गई है। इसी के साथ पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।