Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यूएसनगर के नानकमत्ता थाने को प्रदेश में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ चलाए गए अभियान में प्रथम स्थान मिला है। यह अभियान 1 महीने तक चलाया गया था जिसमें नानकमत्ता थाने ने सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान अर्जित किया। एक न्य़ूज रिपोर्ट के मुताबिक नानकमत्ता थाने के थानेदार कमलेश भट्ट को आईजी कुमाऊं डॉक्टर वी मुरुगेशन ने 10 हजार रुपए का इनाम दिया है। बता दें कि पुलिस विभाग की ओर से 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक प्रदेश में इनामी और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी और हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्यवाही करने का अभियान चलाया गया था। इसी के साथ सभी अपराधियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्यवाही करने का भी अभियान चलाया गया था। इसमें नानकमत्ता थाने ने सभी थानों में सबसे अधिक उत्कृष्ट कार्य किया है। आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र डॉक्टर वी मुरुगेशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल क्षेत्र की ओर से सभी थाना क्षेत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई थी। समीक्षा में नानकमत्ता थाना प्रथम स्थान पर रहा और नानकमत्ता थानेदार कमलेश भट्ट को इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं दी गईं और उनको दस हजार का इनाम भी दिया गया है। थाना अध्यक्ष को उत्कृष्ट कार्य करने का इनाम मिलने पर सभी अधिकारियों एवं अधीनस्थों ने कमलेश भट्ट को शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: नदी में सुरक्षा दीवार के नाम पर अवैध खनन? SDM ने लिया एक्शन