उत्तराखंड: 3 दिन से लापता थी नाबालिग बच्ची, नशे की हालत में बुरी तरह तड़पती मिली

परिजनों का कहना है कि जिस वक्त नाबालिग को बरामद किया गया, उस वक्त वो दर्द से तड़प रही थी। उसे नशीला पदार्थ दिया गया था। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Minor girl found in Udham Singh Nagar
Image: Minor girl found in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन दिन से लापता नाबालिग नशे की हालत में एक घर से बरामद की गई। परिजनों ने नाबालिग संग गैंगरेप की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि जिस वक्त नाबालिग को बरामद किया गया, उस वक्त वो दर्द से तड़प रही थी। उसे नशीला पदार्थ दिया गया है, जिस वजह से वो अपने साथ हुई घटना के बारे में बता पाने में सक्षम नहीं है। परिजनों ने नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। घटना काशीपुर क्षेत्र की है। यहां कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग सोमवार को घर से लापता हो गई थी। परिजन उसे जगह-जगह ढूंढ रहे थे, लेकिन नाबालिग का कुछ पता नहीं चला। हालांकि परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी थी। परिजनों के अनुसार 3 दिन बाद नाबालिग के ममेरे भाई के एक दोस्त ने परिजनों को बताया कि उसने किशोरी को मोहल्ले के ही एक क्षेत्र में देखा है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: चलती बस में लगी आग...चालक की सूझबूझ से बची 17 सवारियों की जान
उसने किशोरी को मोहल्ले में एक युवक के साथ देखे जाने की बात कही। जिसके बाद परिजनों द्वारा नाबालिग को मौके से बरामद कर घर लाया गया। परिजनों के मुताबिक जब उसे घर लाया गया तब वह दर्द से कराह रही थी। वो नशे में थी। जिसके बाद देर रात नाबालिग के परिजन उसे कोतवाली लेकर गए और कार्रवाई की मांग की। परिजन नाबालिग को पहले कटोराताल पुलिस चौकी लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें कोतवाली भेज दिया। यहां परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। पीड़ित के परिजनों ने उसके साथ गैंगरेप की आशंका जताई है। पीड़ित किशोरी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें किशोरी की गुमशुदगी की सूचना नहीं दी गई थी। पीड़ित के घर पहुंचने के बाद परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।