उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरीक शोषण..फौजी समेत 4 लोगों पर केस

उधम सिंह नगर में एक युवती ने जम्मू कश्मीर में तैनात फौजी के ऊपर उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Physical abuse of a woman in Udham Singh Nagar
Image: Physical abuse of a woman in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। उधम सिंह नगर में एक फौजी के ऊपर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब युवती ने फौजी से शादी की बात की तो फौजी और उसके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उस को धमकी दी। पुलिस ने आरोपी फौजी पर दुष्कर्म और अन्य दो व्यक्तियों पर गालीगलौज और धमकी का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फौजी जम्मू-कश्मीर में तैनात है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फौजी के ऊपर शारीरिक दुष्कर्म और अन्य लोगों के ऊपर गाली गलौज और धमकी का केस दर्ज कर दिया है और इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - वाह! देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट का देशभर में तीसरा स्थान..आ गए CSI सर्वे के नतीजे
पीड़िता ट्रांजिट कैंप की निवासी है और उसने पुलिस को तहरीर में कहा है कि अंकित कुमार उसके दूर का रिश्तेदार है और वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। साल भर पहले अंकित उधम सिंह नगर के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में उसके घर आया हुआ था। इसी दौरान अंकित और उसकी जान पहचान हुई और दोनों के बीच दोस्ती हुई। धीरे-धीरे पीड़िता और अंकित एक दूसरे के करीब आते गए। इस दौरान अंकित ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वो वापस अपने घर बरेली चला गया और उसने पीड़िता से बातचीत करनी बंद कर दी। जब पीड़िता ने अंकित पर शादी का दबाव बनाया तो अंकित ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और इस दौरान अंकित के परिजन राम श्री और विक्रम ने पीड़िता के साथ गाली गलौज की और उसको जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है और अंकित पर शारीरिक दुष्कर्म और अन्य पर गाली गलौज धमकी का केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है।