Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर की गरुड़ तहसील के हरिनगरी गांव में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। कारण है गांव में गुलदार का आतंक। जी हां, गरुड़ के हरिनगरी गांव में हाल ही में तीन गुलदार धमक पड़े। इसके बाद से ग्रामीणों के बीच में खौफ पसर चुका है। गांव में पिछले कई दिनों से गुलदार का आतंक बने हुए हैं जिस कारण ग्रामीण घर से बाहर निकलने में भी बेहद डर रहे हैं। गांव में एक साथ तीन गुलदारों की धमक से ग्रामीणों के बीच में दहशत पसरी हुई है। बता दें कि गुलदार ने बकरी को अपना निवाला बना दिया। घटना बीते बुधवार की रात के बताई जा रही है। जब रात में गांव के अंदर एक गुलदार धमक पड़ा और गुलदार ने दीवान राम की बकरी को अपना निवाला बना दिया।