Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन उत्तराखंड से मानव-वन्यजीव संघर्ष की दिल दहला देने वालीं खबरें सामने आ रही हैं। खास कर कि गुलदार ने लोगों के बीच में खौफ पैदा कर रखा है। पहले केवल जंगलों तक सीमित रहने वाले गुलदार अब मानवीय बस्तियों की तरफ आ रहे हैं। हरिद्वार में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हरिद्वार से हाल ही में गुलदार के हमले की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह तो सबको पता ही होगा कि धर्म नगरी का एक बहुत बड़ा क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है और इसी वजह से जंगली जानवर पार्क से निकलकर अक्सर हरिद्वार के इलाकों में चले आते हैं। बीते मंगलवार को हरिद्वार की औद्योगिक नगरी भेल में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब भेल की एक फैक्ट्री के अंदर घूम रहे कर्मचारियों के सामने अचानक ही गुलदार आ धमका। जी हां, गुलदार के हमले के बाद सभी लोग बेहद डर गए। वो तो वहां मौजूद एक कर्मचारी की सूझबूझ और बहादुरी से गुलदार वहां से भागा और सभी की जान बची। अगर सही समय पर कर्मचारी बहादुरी नहीं दिखाते तो बहुत बड़ी अनहोनी हो जाती।