उत्तराखंड: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर..21 साल की युवती की मौत

उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 21 साल की एक युवती की मौत की खबर है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Ramnagar road accident: Road accident at ramnagar garjia road
Image: Road accident at ramnagar garjia road

रामनगर: उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच एक भीषण हादसे की खबर है। इस हादसे में 21 साल की एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई । मिली जानकारी के मुताबिक गर्जिया रोड पर रिंगोड़ा के पास कंटेनर और स्कूटी की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहर सुमित जोशी और ऐतिका गर्जिया से रामनगर जा रहे थे। तभी रिंगोड़ा के पास स्कूटी की सामने से आ रहे कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार सुमित जोशी और ऐतिका दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग तत्काल दोनों को रामनगर के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवक का उपचार चल रहा है। शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कंटेनर के चालक को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कुंभ ड्यूटी से वापस लौट रही बस में लगी भीषण आग..चालक ने कूदकर बचाई जान