Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना काल के चलते अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इस दौरान लाखों लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। जिन लोगों की नौकरी बच गई, वो किसी तरह अपना रोजगार बचाए रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। पंतनगर की सिडकुल फैक्ट्री में काम करने वाला भगवंत कुमार भी इसी कोशिश में जुटा था, लेकिन ये कोशिशें काम नहीं आईं। शनिवार को भगवंत को काम से निकाल दिया गया। नौकरी चली गई तो भगवंत बुरी तरह परेशान हो गया। नौकरी जाने का नोटिस मिलते ही वो पेट्रोल लेकर फैक्ट्री के गेट पर पहुंच गया और आत्मदाह की कोशिश करने लगा। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने कंपनी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे शोषण को लेकर कई बातें बताईं। भगवंत कुमार बागेश्वर जनपद के चरना गांव का रहने वाला है। वो रुद्रपुर में वसुंधरा फुलसुंगा कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। भगवंत सिडकुल के सेक्टर नौ स्थित रॉकेट कंपनी में सहायक स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत है। भगवंत ने बताया कि वो पिछले 7 साल से कंपनी में ईमानदारी से काम कर रहा था। पिछले साल कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई। मार्च 2020 में 35 कर्मचारी काम से निकाल दिए गए।